🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लखनऊ में सरेआम बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत नाजुक, खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद

पुरानी रंजिश में बीजेपी युवा मोर्चा के श्याम चेतन तिवारी पर देर रात फायरिंग हुई, पुलिस ने आरोपी वैभव वाजपेयी को CCTV फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया है।

By लखन भारती

May 10, 2026 12:32 IST

लखनऊः उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में पुरानी रंजिश में दबंगों ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्याम चेतन तिवारी पर शनिवार देर रात फायरिंग की गई। आरोपी वैभव वाजपेयी ने उन पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सरेआम हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल नेता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें आरोपी श्‍याम चेतन को गोली मारते हुए नजर आ रहा है।

CCTV में गोली मारकर भागता दिखा हमलावर, वीडियो वायरल

श्‍याम चेतन पर गोली चलाने के बाद वैभव वाजपेयी सीसीटी में गोली मारने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल बीजेपी नेता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित तालकटोरा व बाजारखाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वीडियो दिखाई दे रहा है कि वैभव ने पहले श्‍याम को एक गोली मारी। फिर जब श्‍याम गोली लगने के बाद नीचे गिर गया, तो फिर पास जाकर वैभव ने दूसरी गोली बारी। इस दौरान श्‍याम दर्द से चिल्‍ला रहा था।

इस दौरान कुछ लोगों ने श्‍याम को बचाने की भी कोशिश की। डंडे लेकर लोगों ने वैभव पर हमला करना चाहा, लेकिन वैभव ने उन पर भी पिस्‍तौल तान दी। इसके बाद वह पीछे हट गए। हालांकि, गोली मारने के बाद जब वैभव भाग रहे थे, तो कुछ लोगों ने डंडे और लाठी लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।

होर्डिंग के विवाद में किया जानलेवा हमला

पुलिस ने बताया कि अब तक की छानबीन में यह सामने आया है कि कुछ समय पहले होर्डिंग व पोस्टर लगाने को लेकर श्याम चेतन और वैभव के बीच विवाद व मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में वैभव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर साथी और असलहे के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Articles you may like: