🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जून की जगह अब फ़रवरी में होगी महिला चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2027

विमेंस एमर्जिंग नेशंस ट्रॉफ़ी का नया वर्जन भी लाएगी ICC, जिसमें पांच पूर्ण सदस्य और पांच एसोसिएट मेंबर लेंगे हिस्सा

By लखन भारती

Jun 02, 2026 18:57 IST

विमेंस चैंपियंस ट्रॉफ़ी का पहला संस्करण जो 2027 में श्रीलंका में जून-जुलाई में खेला जाना था को ICC ने अब फ़रवरी 2027 में कराने का निर्णय लिया है। ICC ने इस बदलाव को अहमदाबाद में हुई अपनी बैठक में मंजूरी दी है, लेकिन इस बदलाव के पीछे का कारण नहीं बताया गया है।

आठ टीमों के साथ होने जा रहे इस टूर्नामेंट की घोषणा पहली बार 2022 में की गई थी। ICC ने अपनी प्रेस रिलीज़ में बताया है कि 14 से 28 फ़रवरी के बीच टूर्नामेंट को T20 प्रारूप में खेला जाएगा। फिलहाल की योजना के हिसाब से यह टूर्नामेंट न्यूज़ीलैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से टकराएगा जो छह लिमिटेड ओवर्स के मैच फ़रवरी 27 से 7 मार्च के बीच खेले जाने हैं। ESPNcricinfo को पता चला है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बदलाव के बारे में बता दिया गया है और वे अपने विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।

ICC विमेंस एमर्जिंग नेशंस ट्रॉफ़ी का भी नया वर्जन देखने को मिलेगा जिसमें 10 टीमें इस साल हिस्सा लेंगी। इसमें पांच पूर्ण सदस्य देश और पांच एसोसिएट सदस्य हिस्सा लेंगे जिनका चुनाव रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। पिछले साल पहली बार खेला गया टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच हुआ था और इसे थाईलैंड ने जीता था। इसमें केवल शीर्ष एसोसिएट सदस्यों ने ही हिस्सा लिया था।

बोर्ड ने 2028 में पाकिस्तान द्वारा होस्ट किए जाने वाले महिला T20 विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता भी तय कर दिया है। हाइब्रिड मॉडल एग्रीमेंट के तहत भारत के मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। 12 में से 10 टीमें स्वतः क्वालीफ़ाई कर जाएंगी। इस महीने इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट की शीर्ष आठ टीमें, होस्ट और 6 जुलाई, 2026 को जारी होने वाली रैंकिंग में 10वें स्थान पर रहने वाली टीम इसमें शामिल होगी। बची हुई दो टीमें 10 टीमों के ग्लोबल क्वालीफायर के बाद होने वाली रीज़नल क्वालीफायर से चुनी जाएंगी।

Articles you may like: