🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 6 की मौत,10 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

By डॉ. अभिज्ञात

May 26, 2026 20:41 IST

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब दिल्ली से बिहार जा रही एक बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 262 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

मृतकों में बिहार के सीवान निवासी सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र भी शामिल हैं। बताया गया कि वह कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।

औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि सुबह लगभग 5:30 बजे यूपीडीए से हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम को सक्रिय कर दिया गया और कुछ ही मिनटों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि मृतकों के शवों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

Articles you may like: