🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रेल यात्रा का अनुभव लिखकर जीतें 10 हजार रुपये, रेलवे की पुरस्कार योजना शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है और देश का कोई भी नागरिक इसमें भाग ले सकता है।

By लखन भारती

May 04, 2026 18:56 IST

नयी दिल्लीः रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के अनुभवों को सामने लाने और हिंदी में रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देने के लिए 'रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2026' शुरू की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी 31 जुलाई 2026 तक अपना मौलिक वृत्तांत भेजकर 10,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के अनुभवों को सामने लाने और हिंदी में सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2026’ शुरू की है।

इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है और देश का कोई भी नागरिक इसमें भाग ले सकता है।

रेलवे के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के वास्तविक अनुभवों को सामने लाना है, ताकि उनके आधार पर सेवाओं में सुधार किया जा सके। साथ ही हिंदी भाषा में रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी यह योजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रेलवे को उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से यात्रियों के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के अनुभव सामने आएंगे, जिससे व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

3000 से 3500 शब्दों में लिखना होगा वृत्तांत

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 6 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को 4-4 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को 3000 से 3500 शब्दों के बीच हिंदी में अपना यात्रा वृत्तांत लिखकर भेजना होगा। लेख पूर्णतः मौलिक होना चाहिए तथा डबल स्पेस में टंकित होना अनिवार्य है। प्रत्येक पृष्ठ पर कम से कम एक इंच मार्जिन और पृष्ठ क्रमांक देना जरूरी है। प्रविष्टि के साथ “रेल यात्रा वृत्तांत-2026” शीर्षक अंकित करना होगा।

इसमें लेखक का नाम (हिंदी व अंग्रेजी में), आयु, पदनाम, कार्यालय एवं निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा शब्द संख्या स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा संख्या-316, कॉनफो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 के पते पर भेज सकते हैं।

Articles you may like:

Election