शुक्रवार की सुबह कोलकाता व आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलजमाव की समस्या भी पैदा हो गयी है। इसके बाद ही कोलकाता नगर निगम (KMC) हरकत में आ गयी है।
पंप लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इसके साथ कंट्रोल रूम भी खोला गया है। महानगर के कई इलाकों का नगर व नगरोन्नयन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोलकाता में जहां-जहां पानी जमा हुई है, लोगों को परेशानी हो रही है, उन्होंने KMC के हेल्पलाइन पर संपर्क किया। विभाग के वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी।
कोलकाता में कहां कितनी हुई बारिश?
बीरपाड़ा इलाका : 88 मिलीमीटर
बेलगछिया इलाका : 95 मिलीमीटर
धापा इलाका : 90 मिलीमीटर
उल्टाडांगा इलाका : 89 मिलीमीटर
पामा बाजार इलाका : 91 मिलीमीटर
कुलिया ढेंगरा इलाका : 94.6 मिलीमीटर
चिंगरीघाटा इलाका : 75 मिलीमीटर
पागलाडांगा इलाका : 115 मिलीमीटर
बालीगंज इलाका : 70 मिलीमीटर
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Heavy rainfall triggers severe waterlogging on the major road leading to Netaji Subhash Chandra Bose International (NSCBI) Airport. Commuters face major traffic snarls and delays. pic.twitter.com/r3dZ0GrqE9
— ANI (@ANI) June 19, 2026
बता दें, शुक्रवार (19 जून) की सुबह से सेंट्रल एवीन्यू, महात्मा गांधी रोड, अह्मर्स्ट स्ट्रीट, सॉल्टलेक सेक्टर 5 का बड़े हिस्से में जलजमाव हो गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश की वजह से अलीपुर चिड़ियाघर में दो पाइपलाइन के फट जाने से चिड़ियाघर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंची। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर के अंदर के एक हिस्से में निकासी पाइप के फट जाने और बारिश की वजह से पानी जमा हो गयी थी। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करवायी।
इसके साथ ही ठनठनिया, सेंट्रल एवीन्यू, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट भी जलमग्न हो गया। बताया जाता है कि आरजी कर अस्पताल परिसर में भी जल जमाव हो गया था। भवानीपुर के नॉर्दन पार्क में घुटने के बराबर पानी भर गया था। ईएम बाइपास की अगर बात करें तो मुकुंदपुर, नयाबाद, कालिकापुर इलाके में जलजमाव हो गया था।
दक्षिण टालीगंज में ट्राम डीपो और सदर्न एवीन्यू में भी पानी भर तो गया था लेकिन उसे जल्द ही निकाल दिया जा सका। बताया जाता है कि इसके अलावा शहर के किसी भी मुख्य सड़क पर जलजमाव नहीं देखा गया।