🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी ने किया इंतजार ताकि NEET परीक्षार्थियों को न हो असुविधा

दिल्ली लौटने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए पीएम मोदी के काफिले को 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 21, 2026 17:23 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और 'पश्चिम बंग दिवस' के कार्यक्रम से वापस दिल्ली लौटने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए रविवार (21 जून) को उनके काफिले को 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। ऐसा उन्होंने NEET परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करने का निर्देश दिया।

दरअसल, जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला दिल्ली एयरपोर्ट से उनके आवास के लिए निकलने वाला था उसके कुछ देर बाद ही NEET की परीक्षा शुरू होने वाली थी। परीक्षाकेंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर ही इंतजार करने का फैसला किया। इस वजह से उनके काफिले को करीब 45 मिनट तक रुकना पड़ गया।

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता दौरा खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 1.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद यानी दोपहर करीब 2 बजे से NEET की परीक्षा शुरू होने वाली थी।

Read Also | स्वदेशी तकनीक से तैयार 3 युद्धपोतों का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा - आत्मनिर्भरता बढ़ा रही नौसेना की शक्ति

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए क्षमता (Power) का मतलब विशेषाधिकार है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इसका मतलब जिम्मेदारी है।

उन्होंने एयरपोर्ट पर इंतजार करना बेहतर समझा ताकि NEET परीक्षार्थी परीक्षाकेंद्रों तक बिना किसी परेशानी के आराम से पहुंच सकें। पीएम मोदी के इस फैसले में उनके नेतृत्व का वह अंदाज झलकता है जिसमें आम नागरिकों को हमेशा आगे रखा जाता है।

NEET की परीक्षा से कुछ देर पहले लौटे वापस

ओडिशा और कोलकाता के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 जून) दोपहर को दिल्ली वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनके गृह जिले में उनके जन्म दिवस के मौके पर मुलाकात की और वहीं कोलकाता में पहले 'पश्चिम बंग दिवस' और बाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर NEET की परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पहुंचे थे।

दूसरी ओर 21 जून को ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET की पुनर्परीक्षा भी आयोजित कर रहा है। मूल रूप से इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया गया था लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आने के बाद इसका आज फिर से आयोजन किया जा रहा है।

देशभर के 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों में यह पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित हुई। देश के अलावा विदेशों में भी 14 परीक्षा केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार NEET की पुनर्परीक्षा में करीब 22 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया जो इस परीक्षा को पास कर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं।

Articles you may like: