वॉशिंगटन डी.सी. : अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने हाल ही में एक बड़ा UFO (अज्ञात उड़न तश्तरी) फाइलों का खुलासा किया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल–गैस मार्गों में जाम के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि की पृष्ठभूमि में यह कदम उठाया गया। पेंटागन के अनुसार इन फाइलों में उन घटनाओं का विवरण है जहाँ उपग्रह और अंतरिक्ष यानों से अस्पष्ट या अज्ञात वस्तुओं के चित्र प्राप्त हुए है जिनमें चाँद की सतह पर चमकती हुई वस्तुएँ और बादलों के बीच उड़ते अनोखे आकार शामिल हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने इस कदम को पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास बताया। पेंटागन ने कहा कि जनता को अपने मत बनाने का अवसर दिया जाना चाहिए। इस फाइल में 1947 से अब तक दर्ज किए गए 170 से अधिक अज्ञात अंतरिक्ष घटनाओं का विवरण है। पेंटागन ने यह भी बताया कि और भी कई फाइलें भविष्य में सार्वजनिक की जाएंगी। हालाँकि इस फाइल की घोषणा पर आलोचना भी हुई। पूर्व रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने इसे ‘प्रोपगैंडा’ करार दिया और ट्रम्प प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह महत्त्वपूर्ण आर्थिक और विदेशी नीति मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह कर रहे हैं।
यूएएफओ फाइल में शामिल कुछ प्रमुख घटनाओं में शामिल हैं:
अपोलो 17 के पायलट रोनाल्ड इवांस ने चाँद की सतह पर तीन चमकती वस्तुएँ देखी, जो धीरे-धीरे अंतरिक्ष की ओर बढ़ रही थीं।
अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में अज्ञात हवाई गतिविधियाँ अमेरिकी वायुसेना द्वारा दर्ज की गई।
जापान के पास अमेरिकी नौसेना की कैमरों में फुटबॉल जैसी आकृति वाली वस्तु दिखाई दी।
कभी-कभी अज्ञात वस्तुएँ इन्फ्रारेड छवियों में पश्चिमी अमेरिका के आकाश में तैरती हुई देखी गईं।
पेंटागन के अनुसार इन घटनाओं का वैज्ञानिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है और जनता को स्वतंत्र रूप से विचार बनाने का अवसर दिया जाना चाहिए। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी नागरिकों को अज्ञात घटनाओं और बाहरी अंतरिक्षीय गतिविधियों के बारे में जागरूक करने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है।