🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहायक की हत्या, सिर और सीने में मारी गोलियां

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जहां पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है।

By लखन भारती

May 06, 2026 23:56 IST

बारासातः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर हिंसा देखने को मिली है। इस बीच उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और राज्यभर में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि शुभेंदु अधिकारी के इस निजी सहायक का नाम चंद्रनाथ रथ था, जो एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया।

दरअसल, यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आई है। हमले के बाद घायल अवस्था में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव वर्तमान में मध्यमग्राम के मेगासिटी अस्पताल में रखा गया है।

घटनास्थल के लिए शुभेंदु रवाना

घटना की जानकारी होते ही खुद शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चन्द्रनाथ रथ से छलनी किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है। घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। बता दें कि मध्यमग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। इसी के साथ बीजेपी के कई कार्यकर्ता व नेता भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। तनाव के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिया गया है और रैफ के जवानों को उतार दिया गया है।

Articles you may like: