12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार (21 जून) को मुख्य कार्यक्रम इस साल कोलकाता में रेड रोड पर आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ खुद योगाभ्यास किया और अन्य प्रतिभागियों के अभ्यास का जायजा भी लिया।
योग दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है, लेकिन लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के लोग इस उत्सव से वंचित रहे।
इस बार कूचबिहार से काकद्वीप, दार्जिलिंग से दीघा तक पूरे राज्य में लोग इस योग महोत्सव में शामिल हुए और बड़े पैमाने पर योग का अभ्यास किया।
Here are some more glimpses from the Yoga Day programme held in Kolkata. pic.twitter.com/XgE1G7sfHB
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026
योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे पश्चिम बंगाल में सरकारी स्तर पर शामिल नहीं था। इसके कारणों पर मैं आज की सुबह चर्चा नहीं करना चाहता। लेकिन हम मानते हैं कि पश्चिम बंगाल की जनता ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, उसके परिणामस्वरूप इस बार पूरे राज्य में योग उत्सव मनाया जा रहा है।
Read Also | '40 की उम्र में 20 से ज्यादा फिट बनिए', योग दिवस पर PM मोदी का खास संदेश, कोलकाता से दुनिया को दिखाया रास्ता
यहां 2 लाख 57 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। विभिन्न संगठन और संस्थाएं इस योग में भाग ले रही हैं। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने बंगाल में इस खोए हुए और भुलाए गए योग को 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमें वापस दिलाया।
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi takes the stage at the 12th annual International Day of Yoga organised at the Red Road in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/RZuHV4gJ9O
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। योग बंगाल की एक बहुत पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है। आज राज्य सरकार ने उस संस्कृति को एक नए रूप में फिर से प्रस्तुत किया।
कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 जून अब दुनिया के सबसे बड़े पर्वों में से एक बन चुका है। योग केवल आसन नहीं, बल्कि एकता का आधार है। योग दिवस के अवसर पर कोलकाता आकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।