🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता का आभार जताने सड़क पर उतरी जनता

लक्खी भंडार योजना के तहत अतिरिक्त राशि मिलने पर महिलाओं ने उड़ाया गुलाल व निकाला जुलूस, शनिवार को खाते में आई लक्खी भंडार की धनराशि।

By लखन भारती

Feb 08, 2026 15:00 IST

कोलकाताः अंतरिम राज्य बजट में लक्खी भंडार योजना में 500 रुपये बढ़ाने की घोषणा से बंगाल में महिलाओं ने अपने-अपने तरीके से खुशियां मना रही हैं। सामान्य महिलाओं को पहले महीने के एक हजार रुपये और अनुसूचित व जनजाति महिलाओं को 12 सौ रुपये मिलते थे, जो कि अब सामन्य 1500 रुपये और 1700 रुपये हो गए हैं। यही नहीं बंगाल सरकार की अन्य जनहित योजनाओं का लाभ अब न सिर्फ महिलाएं उठाएंगी बल्कि युवाओं के लिए योजनाएं लाई गई हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं से खुश होकर राज्यभर में खुशियों का माहौल है। हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार जताने के लिए हर दिन सड़क पर उतर रहे हैं। कहीं गुलाल उड़ाए जा रहे हैं तो कहीं सभा-जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। पांच फरवरी को राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश कर जनहित योजनाओं की घोषणा की थी। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी योजनाओं को विस्तार पूर्वक जनता के समक्ष रखा। इस घोषणा से महिलाएं जुलूस निकालकर खुशी का इजहार कर रही हैं। तृणमूल के नेता जुलूस निकाल रहे हैं जिसमें काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी जा रही है। जुलूस में 'जय बंगला' के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम का जयघोष लगाते देखा जा रहा है। बरानगर के 6 नंबर वार्ड की पार्षद पुष्प राय के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं को देखा गया। पार्षद पुष्प राय ने बताया कि आम जनता का भला चाहने वाली कोई सरकार है तो वो है तृणमूल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। महंगाई के इस दौर पर लक्खी भंडार की धनराशि बढ़ा दी गई है, इससे महिलाओं में सबसे ज्यादा खुशी है। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त चाहती हूं।

Prev Article
मेट्रो लाइन में छलांग, ब्लू लाइन पर 45 मिनट सेवा बाधित, यात्रियों को परेशानी
Next Article
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टरी के दो छात्रों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Articles you may like: