🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता मेट्रो नें जारी की समय सारणी : 3 मार्च को पहली और आखिरी मेट्रो ट्रेनें कब चलेगी?

होली के दिन कोलकाता मेट्रो की पांचों लाइनों में किस रूट पर मेट्रो कब चलेगी, विस्तृत समय-सारिणी यहां दी गयी है।

By शुभ्रजीत चक्रवर्ती, Posted by : राखी मल्लिक

Mar 01, 2026 14:04 IST

कोलकाता : 3 मार्च होली के दिन कोलकाता मेट्रो विशेष समय-सारणी के अनुसार चलेगी। मेट्रो प्राधिकरण ने नोटिस जारी करके यह जानकारी दी है। ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और पर्पल लाइन में पहला मेट्रो और आखिरी मेट्रो सेवा कब उपलब्ध होगी, यह कोलकाता मेट्रो ने बताया है।

होली के दिन मेट्रो का समय

ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर – शहीद खुदीराम)

सामान्य दिनों में 272 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं, लेकिन होली के दिन केवल 60 मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी।(30 अप और 30 डाउन)

पहला मेट्रो :

दोपहर 2:30 बजे : नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम

दोपहर 2:30 बजे : शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर

दोपहर 2:30 बजे: दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम

अंतिम मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा। हालांकि दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार जाने वाली रात 9:38 बजे की मेट्रो सेवा उस दिन नहीं चलेगी।

ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान – सॉल्टलेक सेक्टर फाइव)

सामान्य दिनों में 228 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं, लेकिन होली के दिन केवल 45 मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी (23 अप और 22 डाउन)।

पहला मेट्रो :

दोपहर 3:00 बजे: हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर फाइव

दोपहर 3:02 बजे: सॉल्टलेक सेक्टर फाइव से हावड़ा मैदान

अंतिम मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा।

येलो लाइन (नोआपाड़ा – जय हिंद एयरपोर्ट)

सामान्य दिनों में 120 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं, लेकिन होली के दिन केवल 44 मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी (22 अप और 22 डाउन)।

पहला मेट्रो:

दोपहर 2:38 बजे: नोआपाड़ा से जय हिंद एयरपोर्ट

दोपहर 3:00 बजे: जय हिंद एयरपोर्ट से नोआपाड़ा

अंतिम मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा।

पर्पल लाइन (जोक्का – मजेरहाट)

सामान्य दिनों में 84 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं, लेकिन होली के दिन केवल 38 मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी (19 अप और 19 डाउन।

पहला मेट्रो:

दोपहर 2:40 बजे: जोक्का से मजेरहाट

दोपहर 3:04 बजे: मजेरहाट से जोक्का

अंतिम मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा।

ऑरेंज लाइन (कवि सुभाष – बेलेघाटा)

सामान्य दिनों में 62 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं, लेकिन होली के दिन केवल 28 मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी (14 अप और 14 डाउन)।

पहला मेट्रो:

दोपहर 2:30 बजे: कवि सुभाष से बेलीघाटा

दोपहर 3:00 बजे: बेलीघाटा से कवि सुभाष

अंतिम मेट्रो का समय अपरिवर्तित रहेगा, और 4 मार्च सें मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय पर चलेंगी।

Prev Article
क्या करें अगर अंतिम मतदाता सूची में नाम 'Deleted' दिखाए? CEO ऑफिस ने क्या बताया?
Next Article
13वीं सदी से संपर्क भाषा रही है हिंदुस्तानी : इमरे बंघा

Articles you may like: