फिर से हाई कोर्ट में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। लेकिन इस बार मामला अलग होने के साथ-साथ उनकी भूमिका भी अलग रही। इस बार एक वकील नहीं बल्कि एक शिकायतकर्ता के तौर पर ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची।
भवानीपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए मंगलवार (16 जून) को ममता बनर्जी ने इलेक्शन पीटिशन दायर किया। इसे दायर करने ही वह हाई कोर्ट गयी थी। उन्होंने ओथ कमिशन के पास मामला दायर किया है। इस दौरान उनके साथ डेरेक ओ'ब्रायन, दोला सेन, कुणाल घोष और कल्याण बंद्योपाध्याय भी मौजूद रहे।
VIDEO | Kolkata: Trinamool Congress chief Mamata Banerjee leaves from the High Court after hearing in the Assembly LoP case.#MamataBanerjee #TMC #BengalNews
” Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/t0qzDTNaTu
इससे पहले 14 मई को ममता बनर्जी हाई कोर्ट गयी थी जब उन्होंने बतौर वकील कोर्ट रूम में जवाब तलब किया था। उस समय उन्हें एक वकील की पारंपरिक ड्रेस में ही देखा गया था। हालांकि आज (16 जून) को वह साधारण साड़ी में ही हाई कोर्ट गयी थी।
गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जब नंदीग्राम में उन्हें तत्कालीन विरोधी पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था तब भी उन्होंने हाई कोर्ट में इलेक्शन पीटिशन दायर किया था। वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है।
इस साल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार 105 वोटों के अंतर से ममता बनर्जी हार गयी थी। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। हालांकि शुरुआत में वह इसे स्वीकार करने के लिए राजी भी नहीं हुई थी। 5 मई को अपने कालीघाट स्थित निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन का उन्होंने आयोजन किया था।
इसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि हम नहीं हारे हैं। जोर जबर्दस्ती वोट लूटा गया है। अब चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए ही ममता बनर्जी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।