🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तमिलनाडु चुनाव 2026: कनिमोझी ने एग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीय, DMK की सरकार पर भरोसा

कई सर्वे में DMK गठबंधन को बहुमत, फिर भी पार्टी ने जताया असंतोष।

By शिखा सिंह

May 02, 2026 16:03 IST

चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले एग्जिट पोल को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इन अनुमानों पर भरोसा नहीं करती।

शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू ने स्पष्ट कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन राज्य में सरकार बनाएगा जिसका अंतिम परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा की हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते। 29 तारीख से पहले कई एग्जिट पोल आए कुछ में बेहद सकारात्मक रुझान दिखाया गया और कुछ में नकारात्मक। सभी पोल में डीएमके सरकार बना रही है। देश में कोई भी पार्टी बनने को तैयार है लेकिन असल में वे कितना प्रतिशत वोट हासिल करते हैं यह देखना बाकी है।

कई सर्वेक्षण एजेंसियों जिनमें पीपल पल्स, मेट्राइज और पी-मार्क शामिल हैं ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) को 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। अधिकतर एग्जिट पोल के अनुसार गठबंधन को 120 से 145 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले एनडीए को 60 से 100 सीटों के बीच सीमित बताया गया है।

इसी बीच अभिनेत्री से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के चुनावी प्रदर्शन पर भी चर्चा तेज है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू ने कहा कि उनका फिल्मी करियर उन्हें बड़ी फैन फॉलोइंग दे सकता है जो वोट में बदल सकती है लेकिन असली सवाल यह है कि वे जनता के लिए क्या करते हैं और उनकी आवाज को कैसे उठाते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मूल्यांकन लोकप्रियता नहीं बल्कि जनसेवा के आधार पर होना चाहिए।

तमिलनाडु में हाल ही में हुए मतदान में भारी मतदान दर्ज किया गया है। कई जिलों में मतदाताओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल मतदान प्रतिशत 82.24 प्रतिशत रहा जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

इस विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाला गठबंधन जिसमें कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल हैं और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आमने-सामने हैं। मतगणना 4 मई को निर्धारित है।

Articles you may like: