🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

झारखंड के गुमला में संदिग्ध रूप से बच्चा चोर मामले में बुजुर्ग महिला की मौत, चार गिरफ्तार

इस मामले में 10-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी एफआईआर दर्ज की गई है और यह स्पष्ट रूप से भीड़ द्वारा की गई हत्या का मामला है।

By राखी मल्लिक

Mar 10, 2026 17:55 IST

रांची : झारखंड के गुमला जिले में एक बुजुर्ग महिला को संदिग्ध रुप से बच्चा चोर मान कर पीट-पीटकर मार डाला। इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने मंगलवार को बताया।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात लगबा गांव में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मामला सार्वजनिक होने के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने 55 वर्षीय महिला को लाठी और पत्थरों से पीटा।

आरोपियों की पहचान टेट्रा उरांव (45), बेसाई उरांव (45), शिवलाल उरांव (50) और एतवा उरांव (60) के रूप में हुई है। इन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि अब तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी ने कथित लिंचिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रही थी। घटना की रात वह टेट्रा उरांव के घर के पास देखी गई थी। जैसे ही गांव वाले उसके पास पहुंचे, वह भागने लगी, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 10-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी एफआईआर दर्ज की गई है और यह स्पष्ट रूप से भीड़ द्वारा की गई हत्या का मामला है।

Prev Article
नो गैस, नो फूड! LPG सिलेंडर की कमी से लगभग बंद होने की कगार पर बेंगलुरु का यह प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट
Next Article
व्यावसायिक गैस आपूर्ति बंद होने का आरोप, केंद्र सरकार पर उठे सवाल

Articles you may like: