नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर पार्क में मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस के अनुसार मृतक किशोर का नाम जैद था और वह न्यू उस्मानपुर इलाके का स्थानीय निवासी था।
पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली कि पार्क में एक शव मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद न्यू उस्मानपुर थाना की टीम तुरंत JPC अस्पताल के पास स्थित डी़डीए पार्क पहुंची और जांच अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि मृत्यु का सही कारण पता लगाया जा सके। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।