नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी।
पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी।
200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी
पिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ।
पिछली भिड़ंत
क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है।
30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की।
24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की।
पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे
प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है।
गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स
शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं।
साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं।
कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था।
बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स
विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे।
भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे।