लंदन : न्यूकैसल के खिलाफ चैंपियंस लीग खेलने के लिए वे रविवार सुबह ही न्यूकैसल पहुंच गए हैं। शनिवार रात एथलेटिक बिलबाओ के साथ मैच खेलने के बाद वे बार्सिलोना वापस न जाकर सीधे न्यूकैसल चले गए।
लेकिन मंगलवार रात अंतिम 16 के इस मैच से पहले बार्सिलोना में पूर्व स्टार और कोच जावी के एक विस्फोटक इंटरव्यू को लेकर काफी हलचल है। जावी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2022 विश्व कप के बाद लियोनेल मेस्सी का बार्सिलोना में लौटना लगभग तय हो गया था लेकिन यह प्रेसिडेंट जोआन लापोर्टा की वजह से नहीं हो सका। मुझे भी बिना कुछ बताए हटा दिया गया था। इसको लेकर काफी आलोचना भी हो रही है।
इधर लापोर्टा ने इसका जवाब भी दिया है। उनका कहना है कि जावी की बातों से मैं हैरान और आहत हूं। जावी के समय हम हारते थे फ्लिक के समय जीतते हैं और प्रेसिडेंट के रूप में कई बार अप्रिय फैसले लेने पड़ते हैं।
सामने ही बार्सिलोना क्लब में प्रेसिडेंट का चुनाव है। उसी के कारण बार्सा में माहौल गरमाया हुआ है।
बार्सिलोना की टीम हालांकि शानदार फॉर्म में है। लामिन यामाल बेहतरीन लय में हैं। इसके साथ ही राफिन्हा, मार्कस रैशफोर्ड, मार्क बर्नाल, दानी ओल्मो भी हैं। न्यूकैसल के खिलाफ विशेषज्ञ बार्सा को ही फेवरेट मान रहे हैं।
लिवरपूल तुर्की गया है गालातासराय के खिलाफ खेलने। यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। उन्होंने प्ले-ऑफ में जुवेंटस को दो लेग मिलाकर आठ गोल देकर अंतिम 16 में जगह बनाई है। विक्टर ओसिम्हेन और बारिस इलमाज शानदार फॉर्म में हैं। लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन को ट्रेनिंग में चोट लगी है। वे इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
बायर्न म्यूनिख आज इटली की अटलांटा के खिलाफ खेलेगा। विन्सेंट कंपनी की बायर्न को इस बार चैंपियंस लीग का फेवरेट माना जा रहा है। जमाल मुसियाला चोट से उबरकर लौट आए हैं और गोल कर रहे हैं। 18 साल के लेनार्ट कार्ल इस साल की बड़ी खोजों में से एक हैं। फॉर्म को लेकर भारी दबाव में चल रही टॉटेनहैम (Tottenham) के सामने आज एटलेटिको मैड्रिड (Atletico Madrid) को संभालने की चुनौती है।
आज चैंपियंस लीग में
अंतिम 16, पहला लेग
गालातासराय : लिवरपूल (रात 11:15)
न्यूकैसल : बार्सिलोना (रात 1:30)
एटलेटिको मैड्रिड : टॉटेनहैम (रात 1:30)
अटलांटा : बायर्न म्यूनिख (रात 1:30)
सीधा प्रसारण सोनी के विभिन्न चैनलों पर।