🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : ममता बनर्जी की हेलीकॉप्टर के सामने उड़ता हुआ ड्रोन आने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

कहां से वह ड्रोन आया और उस ड्रोन को कौन संचालित कर रहा था? इसकी जांच के आदेश ममता बनर्जी ने दिए हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 04, 2026 15:01 IST

मालदह के मालतीपुर में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सभा में मचा हड़कंप। सभा खत्म होने के बाद ममता बनर्जी जैसे ही अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई, उनके हेलीकॉप्टर के सामने एक रहस्यमय ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर उक्त ड्रोन पर पड़ी वह बिफर पड़ी।

कहां से वह ड्रोन आया और उस ड्रोन को कौन संचालित कर रहा था? इसकी जांच के आदेश उन्होंने दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि उक्त ड्रोन की गतिविधि काफी रहस्यमय थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मालदह के मालतीपुर में एक सभा को सम्पन्न कर ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में बैठने जा रही थी। उसी समय उन्होंने अपने ऊपर एक ड्रोन को उड़ते हुए देखा। तुरंत वह नाराज हो गयी और सुरक्षाकर्मी से उन्होंने पूछा कि ड्रोन क्यों उड़ रहा है। माइक हाथ में लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को नजर रखने की जरूरत है। जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें चिह्नित करने की जरूरत है।

Read Also | कौन किसे दे रहा है वोट, सब कॉपी में लिखी रहेगी - वोटरों को धमकाने के आरोप में TMC नेता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री की इस बातों को सुनकर तुरंत हंगामा मच गया। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तृणमूल की एक प्रचार कंपनी की ओर से ही वह ड्रोन उड़ाया जा रहा था। हालांकि बाद में उसे उतार लिया गया।

शनिवार को ममता बनर्जी ने मालतीपुर विधानसभा के समसी कॉलेज मैदान में तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में दोपहर करीब 1 बजे जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में मालतीपुर से तृणमूल प्रत्याशी अब्दुर रहिम बख्शी, हरिश्चंद्रपुर से पार्टी के प्रत्याशी मोतीबुर रहमान, रतुआ से प्रत्याशी समर मुखर्जी मंच पर उपस्थित थे। पार्टी सुप्रीमो ने करीब 34 मिनट तक अपना भाषण दिया।

Articles you may like: