मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक जिले के शिवाजी नगर में शुक्रवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। डिंडोरी तालुका के समीप एक यात्री वाहन अचानक सड़क से फिसलकर गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में मृत सभी लोग महाराष्ट्र के इंदोर गांव के रहने वाले थे।।
घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे हुई। सूचना मिलते ही डिंडोरी पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। सभी घायलों को तुरंत डिंडोरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में हाईड्रा क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया हादसे के दौरान मृतकों में सुनील दत्तु डारगोडे (32), रेश्मा सुनील डारगोडे (27), आशा अनिल डारगोडे (32), खुशी (14), श्रेयस (11), श्राबणी (11), समृद्धि (7), राखी, माधुरी (13)
स्थानीय पुलिस और सूत्रों के अनुसार एक कोचिंग सेंटर के कार्यक्रम से लौटते समय यह हादसा हुआ। सभी लोग चार पहिया वाहन में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गहरे कुएं में जा गिरी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि वाहन की तेज रफ्तार और सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह दुर्घटना हुई। डिंडोरी पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल की रात 10 बजे के कुछ समय बाद उन्हें हादसे की जानकारी मिली और तुरंत बड़ी टीम के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की पूरी तरह जांच कर रही है।