🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

IRCTC से 3 करोड़ से ज्यादा फर्जी अकाउंट हटाए गए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी

रेलवे का बड़ा एक्शन: दलालों पर कसा शिकंजा, रेल मंत्री ने कहा-"आम यात्रियों को मिल रहा फायदा"

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 25, 2026 13:00 IST

नई दिल्ली: रेल टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी कि IRCTC पोर्टल से तीन करोड़ से ज्यादा फर्जी खातों को हटाया जा चुका है, जिससे आम यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा हो रही है।

प्रश्नकाल के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़भाड़ से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 75,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि टिकट दलालों पर कार्रवाई के तहत IRCTC प्लेटफॉर्म को साफ किया गया है और अब असली यात्रियों को टिकट मिलने की स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ट्रेनों में लगभग 70 प्रतिशत डिब्बे जनरल और स्लीपर श्रेणी के हैं, जबकि कुल सीटों में करीब 78 प्रतिशत हिस्सेदारी नॉन-एसी श्रेणी की है, जिससे आम यात्रियों को ज्यादा लाभ मिलता है।

पीक सीजन के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछली यूपीए सरकार की तुलना में अधिक संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

रेल सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि सरकार के फोकस के कारण गंभीर रेल हादसों में लगभग 90 प्रतिशत तक कमी आई है।

Articles you may like: