🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत छात्रों के लिए व्यावहारिक केंद्र JIS लैब, भविष्य के इंजीनियर और नवप्रवर्तक तैयार करेगी

एआईसीटीई अनुमोदित लैब छात्रों को हाथों-हाथ तकनीकी शिक्षा देने के लिए तैयार

By जय साहा, Posed by रजनीश प्रसाद

Feb 12, 2026 15:53 IST

कोलकाता : कोलकाता के शैक्षिक मानचित्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। डॉ. सुधीर चंद्र सूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हाल ही में एआईसीटीई (AICTE) से अनुमोदित एक विशेष नवाचार अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। जेआईएस ग्रुप की इस विशेष पहल का औपचारिक उद्घाटन संस्थान के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरनजीत सिंह ने किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शरदिंदु पांडा, जेआईएस विश्वविद्यालय के सह-उपकुलपति प्रोफेसर नीरज सक्सेना, कुलपति प्रोफेसर भास्कर गुप्ता सहित शिक्षा और उद्योग जगत की कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थीं। यह अनुसंधान प्रयोगशाला मुख्य रूप से विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, डिजाइन सोच और व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक गतिशील केंद्र के रूप में कार्य करेगी।

भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अनुरूप तैयार की गई यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक मॉडल में बदलने में मदद करेगी। यहां लेजर रे के माध्यम से कटिंग, त्रि-आयामी प्रिंटिंग (3D प्रिंटिंग), रोबोटिक्स जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, कंप्यूटर नियंत्रित स्वचालित मशीनें और आधुनिक सूचना-प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म की सुविधाएं भी यहां मिलेंगी। जेआईएस ग्रुप के निदेशक सरदार सिमरप्रीत सिंह ने इस पहल के बारे में कहा कि यह अवसंरचना छात्र-छात्राओं को केवल कुशल इंजीनियर ही नहीं बल्कि भविष्य के उद्यमी और नवप्रवर्तक के रूप में भी तैयार करेगी जो देश के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Prev Article
अपहृत का कोई सुराग नहीं, कोर्ट के निशाने पर आईसी
Next Article
ASDD लिस्ट में नाम होने पर भी वोटिंग संभव: चुनाव आयोग

Articles you may like: