🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कम होता जो रहा है सर्दी का अहसास, क्या ठंड लौटने की संभावना है ?

By तुहीना मंडल, Posted by: लखन भारती

Jan 25, 2026 13:29 IST

कोलकाताः सर्दी खत्म हो गई। सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता का तापमान अचानक चढ़ गया। यानी सर्दी का अहसास कम होता जा रहा है। रविवार सुबह महानगर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को 14.1 डिग्री था। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अब फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना नहीं है।

सरस्वती पूजा से पहले सर्दी का मज़ा थोड़ा फीका हो गया था, लेकिन पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान अचानक कम हो गया था। परिणामस्वरूप, दिन बढ़ने के साथ ठंड थोड़ी कम हुई, लेकिन सुबह और रात में सर्दी की हल्की ताकत दिख रही थी लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन सर्दी का अहसास और कम होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अब इस साल सर्दी का अहसास होना कम होता जायेगा और अगले साल में ही ठंड का मचा ले पाएंगे। फिर अगले ठंड के मौसम का इंतजार। मौसम विभाग बता रहा है कि तापमान धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है और सर्दी की गति धीमी होगी।

अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जिलों का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। आने वाले सात दिनों में जिलों के न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों में सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ स्थानों पर कोहरे के प्रभाव दिखने की संभावना है।

शनिवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रविवार सुबह दक्षिण बंगाल में तापमान सबसे कम कल्याणी में रहा। उस दिन सुबह वहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था। दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: