एंटीक सामान बेचने को लेकर हुई बहस में ही होटल में कर दी गयी युवक की हत्या!

शव बरामदगी के चार दिनों बाद ओडिशा से दो आरोपी पकड़े गए हैं। बुधवार की सुबह कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने संबलपुर से उन्हें गिरफ्तार किया।

By रिनिका राय चौधरी, Posted By : मौमिता भट्टाचार्य

Oct 30, 2025 10:16 IST

समाचार एई समय : एंटीक सामानों की बिक्री को लेकर हुए झगड़े में ही कर दी गयी पार्क स्ट्रीट के होटल में राहुल लाल (32) की हत्या। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव बरामदगी के चार दिनों बाद ओडिशा से दो आरोपी पकड़े गए हैं। बुधवार की सुबह कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने संबलपुर से उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों के नाम शक्तिकांत बेहरा और संतोष बेहरा बताया जाता है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि चोरी का सामान और एंटीक व्यापार का विवाद ही इस हत्या का मूल कारण है। साथ ही लालबाजार की ओर से बताया गया है कि इसके अलावा कोई और कारण है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 22 अक्टूबर की रात को 66 नंबर रफी अहमद किदवई रोड के एक होटल का 302 नंबर कमरा राहुल के पहचान पत्र से किराए पर लिया गया था। रात 11 बजकर 20 मिनट पर आरोपी दो युवक कमरे से चेक आउट कर गए। अगले दिन किसी और निवासी को कमरा आवंटित करने के बाद दुर्गंध आने पर उसने होटल के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी।

इसके बाद कमरे के बॉक्स बेड के अंदर से राहुल का सड़ागला शव बरामद किया गया था पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि राहुल की हत्या चादर लपेटकर दम घोंटकर की गई है। बाद में मौत सुनिश्चित करने के लिए बीयर की बोतल से उसके सिर पर भी हमला किया गया।

जांच में आधार कार्ड और मोबाइल फोन के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपियों का संबंध ओडिशा के संबलपुर से है। इसके बाद ही लालबाजार की अपराध दमन शाखा की एक टीम ने ओडिशा में छापेमारी की और दो आरोपियों का पता लगाया। जांच में पता चला है कि मृतक राहुल चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पहले भी कई बार गिरफ्तार हुआ था। पार्क स्ट्रीट थाने में उसके नाम पर कई मामले दर्ज थे।

हाल ही में, कोई कीमती एंटीक सामान प्राप्त कर उसे बेचने के लिए ओडिशा के चोरों के एक गिरोह से उसने संपर्क किया था। पुलिस का अनुमान है कि उसी सामान को दिखाने के लिए होटल का कमरा किराए पर लिया गया था। गिरफ्तार लोगों के पास से तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस वहां से भी जानकारी जुटाने की कोशिशें कर रही है। जांचकर्ताओं का अनुमान है कि पूर्व निर्धारित योजना के आधार पर ही राहुल की हत्या की गई है।

Prev Article
कल दोपहर 12 बजे तक काम पर नहीं आने पर 143 बीएलओ निलंबित किए जाएंगे: चुनाव आयोग
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: