🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू की पत्नी ने तृणमूल का दामन थामा

शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और मंत्री बिरबाहा हाँसदा की उपस्थिति में अरुणा तृणमूल में हुईं शामिल

By सायनी जोआरदार, Posted by: लखन भारती

Jan 28, 2026 18:46 IST

कोलकाताः टीएमसी में शामिल हुईं बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू की पत्नी अरुणा मार्डी। बुधवार को टीएमसी भवन में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और वन मंत्री बिरबाहा हाँसदा की मौजूदगी में अरुणा ने टीएमसी का झंडा ग्रहण किया।

तृणमूल का झंडा हाथ में उठाते हुए अरुणा कहती हैं, 'मैं सीपीएम में थी, बीजेपी में भी रही लेकिन वहाँ मुझे उचित स्थान नहीं मिला। मैं एससी, एसटी महिलाओं के साथ ज्यादा काम करना चाहती हूँ, इसलिए तृणमूल में आई हूं।'

ब्रात्य बसु ने कहा कि, एक समय अरुणा सीपीएम करती थीं। वह लोकतांत्रिक महिला मोर्चा की नेता थीं। बाद में उन्होंने बीजेपी को जॉइन किया। जब खगेन मुर्मू सीपीएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए और मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बने, उस समय प्रचार में अरुणा शामिल हुई थीं। वही अरुणा अब त्तृणमूल में शामिल हुई हैं।

लेकिन पति बीजेपी में हैं, वह भी सांसद, और पत्नी दूसरी पार्टी में शामिल हो गई ? अरुणा मार्डी का जवाब है, 'सभी का अपना एक अलग मत होता है और वे भी सीपीएम से ही बीजेपी गई। मुझे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के काम पसंद हैं। इसलिए मैं त्तृणमूल में आई। एक घर में दो लोग अलग-अलग दलों में हों, यह असामान्य नहीं है।'

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: