🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में बंटा मंत्रालय: वित्त मंत्री बने स्वपन दासगुप्ता, उच्च शिक्षा मंत्री की कमान जगन्नाथ के हाथों में

बंगाल में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 10 दिन बाद हुआ विभागों का बंटवारा।

By श्वेता सिंह

Jun 10, 2026 17:16 IST

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक लंबे शासन का अंत कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को 35 मंत्रियों के पोर्टफोलियो की आधिकारिक घोषणा की।

एक जून को हुए मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह के करीब दस दिन बाद जारी अधिसूचना में कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नई सरकार की प्रशासनिक संरचना भी स्पष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इनमें गृह एवं पर्वतीय कार्य, सूचना एवं संस्कृति, विद्युत, भूमि एवं भूमि सुधार तथा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग शामिल हैं। इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन नहीं किया गया है, उनका प्रभार भी मुख्यमंत्री के पास रहेगा।

मंत्रिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वप्न दासगुप्ता को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जगन्नाथ चटर्जी को उच्च शिक्षा, दीपक बर्मन को विद्यालय शिक्षा, तापस राय को उद्योग, शंकर घोष को पर्यटन और संसदीय कार्य मंत्री और शारद्वत मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

विभागों के आवंटन के साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संबंधित मंत्रियों के हाथों में आ गई है।

सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो देखें:

कैबिनेट मंत्रियों की सूचीः

शुभेंदु अधिकारी: गृह एवं पर्वतीय मामले, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य सहित अन्य विभाग।

निशीथ प्रमाणिकः उत्तर बंगाल विकास, जल संसाधन जांच एवं विकास।

अशोक कीर्तनियाः खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता।

दिलीप घोषः पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विपणन

क्षुदिराम टुडूः आदिवासी विकास, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा।

अग्निमित्रा पालः शहरी विकास एवं नगर निकाय।

दीपक बर्मनः स्कूल शिक्षा, आवास, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम एवं वस्त्र।

तापस रॉयः उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम, सार्वजनिक उपक्रम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण, गैर-परंपरागत एवं नवीकरणीय ऊर्जा।

डॉ. शंकर घोषः संसदीय कार्य, पर्यटन।

मनोज कुमार उरांवः वन एवं पर्यावरण।

अर्जुन सिंहः श्रम एवं परिवहन।

गौरी शंकर घोषः पिछड़ा वर्ग कल्याण पुस्तकालय सेवाएं।

जगन्नाथ चट्टोपाध्यायः उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास।

स्वपन दासगुप्ताः वित्त।

डॉ. कल्याण चक्रवर्तीः सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी।

डॉ. शारद्वत मुखर्जीः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

अरूप कुमार दासः सिंचाई एवं जलमार्ग।

अजय कुमार पोद्दारः लोक निर्माण विभाग।

सिद्ध कुमार मंडलः कृषि।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मालती रावा रॉयः महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार, कार्यक्रम निगरानी।

राजेश महाताः पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य।

डॉ. इंद्रनील खानः युवा सेवा एवं खेल, उपभोक्ता मामले।

राज्य मंत्री

जॉयेल मुर्मूः आदिवासी विकास, सिंचाई एवं जलमार्ग।

डॉ. हरे कृष्ण बेराः उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास।

आनंदमय बर्मनः परिवहन एवं वित्त।

अशोके डिंडाः कृषि विपणन, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम एवं वस्त्र।

नदियार चंद बौरीः लोक निर्माण, पिछड़ा वर्ग कल्याण।

बिशाल लामाः गृह एवं पर्वतीय मामले, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा।

शांतनु प्रमाणिकः खाद्य एवं आपूर्ति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

मौमिता बिस्वास मिश्राः उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी।

उमेश रायः संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर निकाकय।

पूर्णिमा चक्रवर्तीः सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य, पर्यटन।

कौशिक चौधरीः स्कूल शिक्षा, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं।

भास्कर भट्टाचार्यः लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं श्रम।

दिबाकर घरामीः सहकारिता, वन एवं पर्यावरण।

अमिया किस्कूः खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी, कृषि

कल्पिता माजीः आवास।

गार्गी दास घोषः ऊर्जा एवं गैर-परंपरागत एवं नवीकरणीय ऊर्जा।

बिराज बिस्वासः कानून, न्याय एवं उत्तर बंगाल विकास।

दीपांकर जानाः भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, सुंदरबन मामले।

सुमना सरकारः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।




Articles you may like: