🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

26 जनवरी को कम चलेंगी मेट्रो रेल

कल 26 जनवरी यानी सोमवार को ब्लू लाइन पर 272 के बजाय 182 मेट्रो चलेंगी। येलो लाइन पर 120 के बजाय 92 मेट्रो चलेंगी।

By सायनी जोआरदार, Posted by: लखन भारती

Jan 25, 2026 19:37 IST

कोलकाताः26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर मेट्रो की संख्या में कटौती कर दी जायेगी। ब्लू लाइन और येलो लाइन में मेट्रो की संख्या कम रहेगी। ब्लू लाइन में 272 के बजाय 182 मेट्रो चलेंगी। 91 अप लाइन में, 91 डाउन में। येलो लाइन में 120 के बजाय 92 मेट्रो चलेंगी। 46 अप व 46 डाउन। अब तक मेट्रो रेल की ओर से ग्रीन लाइन को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। कुछ लोगों की राय है कि चूंकि पुस्तक मेला चल रहा है और उस पर छुट्टी का दिन है, भीड़ को ध्यान में रखते हुए शायद ग्रीन लाइन में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।

शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर जाने वाली और नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम जाने वाली पहली मेट्रो का समय अपरिवर्तित ही रहेगा। सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर जाने वाली पहली मेट्रो और दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम जाने वाली पहली मेट्रो का समय भी अपरिवर्तित रहेगा। सुबह 6:55 बजे रवाना होगी।

दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 9:28 बजे चलेगी। रात 9:35 के बजाय शहीद खुदीराम-दक्षिणेश्वर की आखिरी मेट्रो 9:33 बजे चलेगी। रात 9:44 के बजाय शहीद खुदीराम-दमदम की आखिरी मेट्रो रात 9:45 बजे चलेगी।

येलो लाइन में नोआपाड़ा से जय हिंद हवाई अड्डा जाने वाली पहली मेट्रो का समय अपरिवर्तित है, सुबह 7:18 बजे। जय हिंद हवाई अड्डा से नोआपाड़ा जाने वाली पहली मेट्रो सुबह 7:40 बजे चलेगी। नोआपाड़ा से जय हिंद हवाई अड्डा जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 9 बजे के बजाय रात 8:58 बजे चलेगी। जय हिंद हवाई अड्डा से नोआपाड़ा जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 9:20 के बजाय रात 9:18 बजे चलेगी।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: