प्रेम के प्रतीक ताजमहल ने बनाया नया रिकॉर्ड, पर्यटकों के मामले में शीर्ष पर

By एलिना दत्त, o, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Sep 28, 2025 11:07 IST

आगराः मुमताज की याद में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया समाधि स्थल ताजमहल न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। आगरा में स्थित इस स्मारक ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 वित्तीय वर्ष में टिकट खरीदकर देखने आए स्मारकों में सबसे अधिक पर्यटक ताजमहल में आए हैं। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर सरकार की ओर से यह आंकड़े जारी किए गए।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)के अधीन 145 स्मारकों में से ताजमहल में ही सबसे अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने कदम रखा। यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ताजमहल में चालू वित्त वर्ष में कुल 69 लाख दर्शक आए। विदेशी पर्यटकों का बड़ा हिस्सा भारत आकर ताजमहल देखे बिना कभी वापस नहीं जाता।

आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि चालू वर्ष में ताजमहल देखने लगभग 62 लाख 60 हजार देशी पर्यटक और छः लाख पैंतालीस हजार विदेशी पर्यटक आए। मुगल काल में निर्मित इस स्मारक ने एक दशक से भी अधिक समय से दर्शकों की संख्या को शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

पर्यटकों की पसंद के हिसाब से देश के अन्य लोकप्रिय स्थान हैं ओडिशा का कोणार्क का सूर्य मंदिर, जहां चालू वर्ष में 35 लाख 70 हजार दर्शक आए थे और दिल्ली का कुतुब मीनार, जहां 32 लाख देशी पर्यटकों ने कदम रखा था। हालांकि विदेशी पर्यटकों में ताजमहल के बाद आगरा का किला और कुतुब मीनार देखने की रुचि अधिक है। इन दो स्थापत्यों को देखने लगभग 2 लाख 20 हजार पर्यटक आते हैं।

Prev Article
मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 'ऐसी सजा मिलेगी कि भविष्य की पीढ़ी भी...', बरेली की हिंसा पर योगी की चेतावनी
Next Article
कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर यूपी में सख्ती: नमूना जांच, बच्चों को देने के सम्बंध में गाइडलाइन

Articles you may like: