पत्नी की बेवफाई के कारण 4 मासूमों बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगा दी

पत्नी के विवाहेतर सम्बंध के चलते पति पत्नी में झगड़े होते थे। मानसिक तनाव की हालत में पति ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया।

By डॉ.अभिज्ञात

Oct 04, 2025 21:04 IST

लखनऊः उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे में शुक्रवार को पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना घटी। अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने से आहत एक मजदूर सलमान ने अपने चार छोटे बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। टूटते रिश्तों, संवादहीनता और मानसिक तनाव का घातक परिणाम सामने आया।

14 साल पहले हुई थी शादी, 3 साल से था प्रेम सम्बंधः कैराना के खैलकला मोहल्ले का निवासी था 38 वर्षीय सलमान। 14 साल पहले खुशनुमा से उसकी शादी हुई थी। खुशनुमा का जौला निवासी समीर से 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 7 महीने पहले इसकी जानकारी सलमान को हुई थी। इसके बाद से वो समझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन ससुराल वाले भी बेटी का साथ देते थे। विवाहेतर सम्बंध के चलते उनमें झगड़े होते थे। 2 अक्टूबर को भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

खेत जाने को कहकर घर से निकला थाः सलमान शुक्रवार सुबह पत्नी से झगड़े के बाद घर से चारों बच्चों को साथ लेकर निकला और जाते समय बहन गुलिस्ता से कहा कि बच्चों को खेत घुमा कर आता हूं। लेकिन उनमें से कोई घर नहीं लौटा। मासूम बच्चों में महक 12 साल, शिफा 5 साल, आयान 3 साल और इनायशा मात्र 8 महीने की थी। भाई जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो बहन ने घरवालों यह बात बताई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सलमान का फोन सर्विलांस पर लगाया तो पुल के पास उसकी लोकेशन खत्म हो गई। यहां लोगों से बताया कि एक दिन पहले कोई पुल से नदी में कूद गया था।

शव की खोज जारीः सूचना मिलते पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीएसी की फ्लड यूनिट ने मोटरबोट से यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को खबर लिखे जाने तक शवों का कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोरों की टीमें नदी की तलहटी खंगाल रही हैं।

सीसीटीवी में क्या दिखा?: पुराने यमुना पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सलमान अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्चे रो रहे थे। सलमान ने आखिरकार बच्चों सहित यमुना में छलांग लगा दी।

मरने से पहले तीन वीडियो बनायेः सलमान ने खुदकुशी से पहले तीन वीडियो बनाए और अपनी बहन गुलिस्ता को भेजे, जिनमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिचितों को अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में सलमान ने बताया कि उसकी पत्नी दो दिन पहले एक पुरुष के साथ भाग गयी, जिसके कारण वह खुदकुशी कर रहा है। गुलिस्ता की नजर वीडियो पर तब नहीं गयी थी। उसने वीडिया बाद में देखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Prev Article
इश्क में ऐसा भी : प्रेमी के साथ फरार हुई दो पोतों की दादी, कैश और जेवर भी ले उड़ी
Next Article
कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर यूपी में सख्ती: नमूना जांच, बच्चों को देने के सम्बंध में गाइडलाइन

Articles you may like: