हापुड़ः पत्नी के साथ झगड़े के बाद मारपीट करने वाले युवक को सड़क पर दौड़ाकर पिटाई की गई। पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई। उसे पीट-पीटकर मार डालने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ इलाके की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सोनू है। उसे वहां की हाईवे पर दौड़ाया गया। उससे पहले उसे जबरदस्ती जहर पिलाने का भी आरोप है। अस्पताल में इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि बुधवार को सोनू की पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उस समय उसने पत्नी को मारा-पीटा था। इसके बाद सोनू की पत्नी ने पूरी बात अपने मायके वालों को बताई। उसका फोन पाते ही बुलंदशहर से उसके मायके वाले लोग आ गए और उन्होंने सोनू को प्रताड़ित किया गया।
सूत्रों की खबर है कि सोनू को पत्नी के मायके वाले मारने लगे। पिटाई से बचने के लिए वह भागने की कोशिश करता है। लेकिन सड़क पर भी ससुराल वालों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जो लोग उसे बचाने गये उनके साथ भी उन्होंने धक्का-मु्क्की की। उन्होंने सोनू को सड़क पर दौड़ाकर और गिराकर पीटा। गंभीर हालत में वह अस्पताल भागा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोनू की मां सुखियारी ने बताया कि बहू के साथ सोनू का झगड़ा क्यों हुआ, यह उन्हें नहीं पता। लेकिन पति-पत्नी के बीच मतभेद होना स्वाभाविक बात है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने अपनी पत्नी को सब कुछ देने का वादा किया था। यहां तक कि उसके लिए मेरे बेटे ने एक बीघा जमीन भी बेच दी थी। मेरे सारे गहने भी बहू ने छीन लिए थे। उसके बाद भी बेटे के ससुराल वालों ने उसे कुछ खिलाकर मार डाला।'
पुलिस ने बताया कि सोनू के परिवार की शिकायत के आधार पर उसके ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिलखुआ के पुलिस अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। अभियुक्त फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।