🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अल इत्तेहाद से मोहभंग? टीम छोड़ अल हिलाल पहुंचे करीम बेंजेमा

अल इत्तेहाद में 18 महीने बिताने के बाद करीम बेंजेमा ने अब नई टीम का रुख कर लिया है।

By नवीन पाल, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 03, 2026 12:53 IST

रियाद: रियल मैड्रिड छोड़कर अल इत्तेहाद से जुड़ने के 18 महीने के भीतर ही करीम बेंजेमा ने एक बार फिर क्लब बदल लिया है। सोमवार, 2 फरवरी को अल हिलाल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि करीम बेंजेमा अब उनके क्लब का हिस्सा हैं। इस अचानक हुए ट्रांसफर को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। 2022 बैलन डी’ओर विजेता करीम बेंजेमा ने हाल ही में समाप्त हुए सऊदी प्रो लीग सीजन में 14 मैच खेले और 8 गोल किए। हालांकि वह सीजन के आखिरी दो मैचों में नहीं उतरे। रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन बेंजेमा ने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अंतिम दो मुकाबले नहीं खेले। मौजूदा अनुबंध के अनुसार, यह अल इत्तेहाद के साथ उनका आखिरी सीजन था, जिसके चलते अल हिलाल ने उन्हें फ्री एजेंट के तौर पर साइन किया।

क्लब बदलने पर बेंजेमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अल इत्तेहाद के साथ उनका अध्याय खत्म हो गया है लेकिन सम्मान हमेशा बना रहेगा। उन्होंने क्लब, सपोर्ट स्टाफ, टीम के साथी खिलाड़ियों और समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि इस सफर ने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर बहुत कुछ सिखाया है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अल इत्तेहाद के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने की एक बड़ी वजह क्लब की नई शर्तें थीं। बताया गया कि नए प्रस्ताव में बेंजेमा को इमेज राइट्स दिए जाने थे लेकिन उनकी सैलरी में भारी कटौती की जा रही थी। बेंजेमा को यह शर्तें अपमानजनक लगीं और उन्होंने इन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाली बात यह है कि अल हिलाल और अल इत्तेहाद, दोनों ही क्लब सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड यानी पीआईएफ के स्वामित्व में हैं।

अल इत्तेहाद में बेंजेमा का करियर

करीम बेंजेमा 2023 में सऊदी अरब पहुंचे थे। रियल मैड्रिड के साथ 14 सीजन बिताने के बाद उन्होंने अल इत्तेहाद का दामन थामा था। उस वक्त यूरोप से सऊदी क्लबों में खिलाड़ियों के जाने की एक लहर चल रही थी, जिसमें बेंजेमा प्रमुख नामों में शामिल थे। उन्होंने पिछले सीजन में अल इत्तेहाद को सऊदी प्रो लीग का खिताब दिलाया और 21 गोल दागे। हालांकि मौजूदा सीजन में उनकी टीम अल हिलाल से 12 अंक पीछे चल रही थी, जिसके लिए क्लब प्रबंधन ने बेंजेमा के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए।

Prev Article
मंगलवार को सर्विसेज के खिलाफ बेफिक्र बंगाल
Next Article
नई टीम के रूप में डायमंड हार्बर एफसी, 10 टीमों के साथ आई-लीग - क्लबों को कितनी रकम देनी होगी?

Articles you may like: