🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'मैं गुजरात की तरह पैसा देने को तैयार, पर तेलंगाना आते-आते आधा हो जाता है', भ्रष्टाचार से नाराज दिखे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू कीं। इस दौरान भ्रष्टाचार को लेकर सीएम से नाराजगी भी जताई।

By लखन भारती

May 10, 2026 18:27 IST

हैदराबादः प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद के एचआईसीसी में डिजिटल माध्यम से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में उपस्थित रहे। यहां बोलते हुए प्रधानमंत्री ने तेलंगाना सरकार में भ्रष्ट्रचार को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह गुजरात की तरह तेलंगाना को भी पैसा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यहां आते-आते पैसा आधा हो जाता है। पीएम मोदी की इस बात पर तेलंगाना सीएम हंसते हुए देखे गए।

पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है। उन्होंने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन भी किया। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है।

राज्यों के विकास के बिना देश की प्रगति असंभवः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में कहा, "भारत आज सुधार एक्सप्रेस पर सवार है, आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहा है। तेलंगाना में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने और उद्घाटन से नौकरियों के हजारों अवसर पैदा होंगे। राज्यों के विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं हैं।" पीएम ने कहा कि वह तेलंगाना के प्रत्येक परिवार को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए और अधिक तेजी से काम करती रहेगी।

Articles you may like: