गोवा में भगवान राम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा

गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की इस प्रतिमा को बनाया है।

By डॉ. अभिज्ञात

Nov 28, 2025 17:32 IST

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की इस प्रतिमा को बनाया है। गोवा के लोक निर्माण मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा है।

यह आयोजन श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्थम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव के अंतर्गत हुआ। मोदी ने दक्षिण गोवा के पर्तगाली स्थित मठ में स्थित मंदिर का भी दौरा किया।

यह मठ भारत के सबसे पुराने मठ संस्थानों में से एक है और अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदानों के लिए जाना जाता है। सरस्वत समुदाय में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी समारोह में उपस्थित थे।

Prev Article
महिला की हत्या कर शव को कार में रखा और घर जाकर सो गया लिव-इन पार्टनर
Next Article
550 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो के 20 साल के इतिहास में पहली बार आया संकट! कब खत्म होगी यह परेशानी?

Articles you may like: