🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हमने एफ-15 क्रू सदस्य को सुरक्षित रूप से बचा लिया : ट्रंप प्रशासन का बयान

इससे पहले 3 अप्रैल को खबर मिली थी कि विमान में सवार दो क्रू सदस्यों में से एक को पहले ही बचा लिया गया था और दूसरे के लिए खोज जारी थी।

By राखी मल्लिक

Apr 05, 2026 12:44 IST

वाशिंगटन डी सी : ईरान में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी F-15E युद्ध विमान के दूसरे क्रू सदस्य को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन तीव्र गोलाबारी के बीच संचालित किया गया। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी और बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी इस मामले में पुष्टि की।

प्रारंभिक खबरों के अनुसार विमान के दूसरे क्रू सदस्य को खोज लिया गया था लेकिन उसे पूरी तरह सुरक्षित निकालना अभी बाकी था। अमेरिकी सेना की विशेष कमांडो टीम और वायु सेना सुरक्षा बलों ने मिलकर इस कठिन बचाव अभियान को अंजाम दिया। अभियान के बाद टीम सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर निकलने में सफल रही।

Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि हमने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। हमारे सैनिकों ने पिछले कुछ घंटों में इतिहास की सबसे साहसी खोज और बचाव कार्रवाई की है। हमारे एक सम्मानित क्रू अधिकारी को बचा लिया गया है, जो अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अभियान की सबसे बड़ी चुनौती क्रू सदस्य को सुरक्षित रूप से बाहर निकालना था। एक अधिकारी ने कहा कि लापता क्रू को खोज लिया गया था और बचाव अभियान संपन्न हुआ लेकिन उस समय वहां तीव्र गोलीबारी चल रही थी।

विमान दुर्घटना स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी सीमित है लेकिन बताया गया कि हमला ईरान के कोहगिलुयेह काउंटी के देहदश्त शहर में हुआ था, जहां दो दिन पहले विमान गिरा। प्रारंभिक रिपोर्ट में कम से कम चार लोगों की मौत और एक के घायल होने की खबर मिली है, हालांकि मृतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इससे पहले 3 अप्रैल को खबर मिली थी कि विमान में सवार दो क्रू सदस्यों में से एक को पहले ही बचा लिया गया था और दूसरे के लिए खोज जारी थी। विशेष बलों द्वारा संचालित यह अभियान अमेरिकी सेना की दक्षता और जोखिम भरे ऑपरेशन में तत्परता को दर्शाता है।

Articles you may like: