🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लड़कियों के लिए सुरक्षित और समान भविष्य की ओर मिजोरम का मजबूत कदम

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गृह मंत्री का संदेश: बिना भेदभाव के मिले हर लड़की को आगे बढ़ने का अवसर

By श्वेता सिंह

Jan 24, 2026 01:04 IST

आइजोलः मिजोरम के गृह मंत्री के. सापदंगा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य के सभी विभागों से मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और भेदभाव-मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके।

शनिवार (24 जनवरी) को राज्य में अवकाश होने के कारण राष्ट्रीय बालिका दिवस शुक्रवार को पूरे मिजोरम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। राजधानी आइजोल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि हर लड़की को उसकी सामाजिक या पारिवारिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर समान अवसर मिलना चाहिए।

विभागों के बीच सहयोग से बदलेगी बेटियों की तस्वीर

गृह मंत्री सापदंगा ने जोर देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के बीच मजबूत समन्वय और सहयोग से ही बालिकाओं को सही मार्गदर्शन, अवसर और सुरक्षा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लड़कियां ऐसे माहौल में बड़ी हों, जहां उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव न हो।

22 होनहार बेटियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली 22 प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इन बेटियों की सफलता ने न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Prev Article
बिहार में अनोखी मिसाल: 29 साल से दहेज रहित, थारू समुदाय में दहेज के लिए कोई जगह नहीं
Next Article
उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी की महिलाएं सैनिटरी पैड बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

Articles you may like: