🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

यूएई उद्योग मंत्री: बदलते दौर में भरोसेमंद साझेदारी ही असली रणनीतिक संसाधन हैं

अगले 15 साल में भारत में हवाई यात्रा 150% बढ़ने की उम्मीद है।

By राखी मल्लिक

Jan 27, 2026 16:00 IST

पणजी : यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और ADNOC के प्रबंध निदेशक व समूह सीईओ सुल्तान अल जाबेर ने मंगलवार को कहा कि भरोसेमंद साझेदारी ही असली रणनीतिक संसाधन हैं। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे केवल अल्पकालिक उतार-चढ़ाव पर न ध्यान दें, बल्कि बढ़ती वैश्विक ऊर्जा मांग के बड़े अवसर को देखें।

अल जाबेर ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 में कहा कि आज की ऊर्जा कहानी विकास की है, जो तीन बड़े रुझानों से प्रेरित है। वे है उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं का बढ़ना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से विकास, ऊर्जा प्रणाली का रूपांतरण। ये सभी रुझान भारत में मिलकर ऊर्जा के नए अवसर बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन का फायदा उन्हीं को मिलता है जो साहसपूर्वक आगे बढ़ते हैं, उन्हें नहीं जो शांत समय और परिस्थिति विशेष का इंतजार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक तेल की मांग 2040 तक रोजाना 100 मिलियन बैरल से ऊपर बनी रहेगी और LNG व बिजली की मांग भी 50% या उससे अधिक बढ़ेगी।

बिजली की बढ़ती मांग सिर्फ AI और डेटा सेंटर्स से नहीं, बल्कि कूलिंग यानी एयर कंडीशनिंग से भी बढ़ेगी। अनुमान है कि 2050 तक दुनिया में एयर कंडीशनर की संख्या 5.6 बिलियन तक पहुंच जाएगी, यानी अगले 30 साल में हर सेकंड 10 AC यूनिट बिकेंगे। अल जाबेर ने कहा कि इस स्तर और गति की मांग के लिए हर प्रकार की ऊर्जा में निवेश की जरूरत है। सबसे बड़ा जोखिम अधिक आपूर्ति नहीं, बल्कि अपर्याप्त निवेश है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है और वैश्विक मांग को बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अगले 15 साल में भारत में हवाई यात्रा 150% बढ़ने की उम्मीद है। शहरी जनसंख्या लगभग 1 अरब तक पहुंचेगी, और डेटा सेंटर क्षमता दस गुना बढ़ेगी।अल जाबेर का कहना है कि इतनी बड़ी और तेज विकास दर के लिए एक विशेष प्रकार की साझेदारी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी रणनीतिक, दीर्घकालिक, लचीली, भरोसेमंद और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए, जो अच्छे और बुरे समय में बनी रहे। यही यूएई और भारत के रिश्ते की विशेषता है।

जैसे-जैसे भारत में रिफाइनिंग की मांग बढ़ेगी, ADNOC एक भरोसेमंद कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला बना रहेगा। भारत ADNOC का सबसे बड़ा LNG मार्केट है और ADNOC भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर भी है। साथ ही यह फीडस्टॉक्स और केमिकल्स भी सप्लाई करता रहेगा।

यूएई ALTÉRRA के जरिए भारत की क्लीन एनर्जी योजनाओं का समर्थन कर रहा है। ALTÉRRA दुनिया का सबसे बड़ा निजी क्लाइमेट निवेश प्लेटफॉर्म है जो 11GW की क्षमता में विंड, सोलर और बैटरी स्टोरेज में निवेश कर रहा है।

ADNOC की अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा निवेश शाखा XRG, यूएई की ऊर्जा विशेषज्ञता, पूंजी और वैश्विक साझेदारी का लाभ उठाकर भरोसेमंद ऊर्जा सप्लायर के रूप में अपनी भूमिका बढ़ा रही है। XRG के जरिए ADNOC गैस पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। केमिकल्स में विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म बना रहा है और औद्योगिक व डिजिटल विकास के लिए ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रहा है।

ADNOC हर वेल की निगरानी के लिए एजेन्सिक AI का इस्तेमाल कर रहा है, 200+ AI टूल्स और 65 रोबोटिक एप्लिकेशन्स ऑपरेशन में लगा रखे हैं। AI ने अनियोजित बंदियों को आधा कर, प्रदर्शन बढ़ाया है और दक्षता व लचीलापन मजबूत किया है।

सुल्तान अल जाबेर ने कहा कि लगातार बदलते दौर में भरोसेमंद साझेदारी ही असली रणनीतिक संसाधन हैं। यही विश्वास यूएई की नेतृत्व को विश्व के लिए खुली अर्थव्यवस्था बनाने में मार्गदर्शन देता है। केवल तीन साल में यूएई ने 35 व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते किए हैं। जिनमें पहला भारत के साथ भी है और 2025 में $45 बिलियन से अधिक की विदेशी निवेश राशि आकर्षित की है।

उन्होंने कहा कि यदि आप स्थिर रिटर्न चाहते हैं तो यूएई देखें। यदि अच्छे शासन और कानून की आवश्यकता है, तो यूएई में पाएंगे। और यदि आप एक ऐसे साथी की तलाश में हैं जिसका विश्वास अडिग हो, तो यूएई पर भरोसा कर सकते हैं।

सुल्तान अल जाबेर ने कहा कि दीवारों के इस युग में हमारा संदेश सरल है दरवाजे बनाएं और दुनिया उन दरवाजों से होकर आएगी। मैं अपने सभी साझेदारों को भारत और दुनिया भर से आमंत्रित करता हूं कि वे हमारे साथ इन दरवाजों से होकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

Next Article
Tata Sons में नेतृत्व पर विराम: एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर फैसला टला

Articles you may like: