स्विस बैंक में छंटनी: 10,000 और कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है

यूनियन बैंक ऑफ़ स्विट्जरलैंड में 2027 तक छंटनी हो सकती है। मर्जर प्रक्रिया के तहत UBS ने लिया यह कदम।

By अंशुमान गोस्वामी, Posted by: श्वेता सिंह

Dec 08, 2025 19:45 IST

स्विस बैंकिंग संस्था UBS ने इस साल बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले दिनों में और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यूनियन बैंक ऑफ़ स्विट्जरलैंड 2027 तक 10,000 और कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। इन छंटनी के बारे में जानकारी स्विस मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।

स्विस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनियन बैंक ऑफ़ स्विट्जरलैंड 2027 तक 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इससे कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में 9 प्रतिशत कमी आ जाएगी। UBS पिछले कुछ महीनों से लगातार छंटनी की राह पर है। 2023 के मध्य में स्विस बैंक में 119,100 कर्मचारी थे। सितंबर 2025 में यह संख्या 144,427 थी यानी करीब 15,000 लोगों की नौकरी चली गई है।

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैंकिंग संस्था ने हर तिमाही में औसतन 1,250 लोगों को नौकरी से निकाला है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगली चार से पांच तिमाहियों में औसतन 2,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है।

हालांकि यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड (UBS) के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में 10,000 लोगों की छंटनी पर कोई कमेंट नहीं किया है। हालांकि, छंटनी को लेकर यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड की ओर से पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि कंपनी के मर्जर प्रोसेस के तहत छंटनी हो रही है। क्रेडिट सुइस स्विट्जरलैंड की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों में से एक है। यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड का उस कंपनी के साथ मर्जर हो रहा है। इसी के तहत यह संस्था कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

Prev Article
नए नियमों के सामने ढही इंडिगो की प्लानिंग, मूडीज़ ने बताया ‘क्रेडिट नेगेटिव’

Articles you may like: