हैदराबाद में रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, छह अभियुक्त फरार

By प्रियंका कानू

Dec 08, 2025 18:37 IST

हैदराबाद: हैदराबाद के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को छह लोगों ने कथित तौर पर 46 वर्षीय एक व्यक्ति की पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े उस व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या की गई और अभीय द्वारा आग्नेयास्त्र का भी इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई जब वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर स्कूटर से घर लौट रहा था। छह अभियुक्कतों एक ऑटो-रिक्शा और एक दोपहिया वाहन में आए उसे रास्ते में रोका और हथियारों से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अभियुक्त वहां से फरार हो गए।

मृतक पहले किसी अन्य इलाके में असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा था और पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Prev Article
पुणे के कई करोड़ जमीन घोटाले में सब-रजिस्ट्रार रविंद्र तारु गिरफ्तार
Next Article
पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Articles you may like: