यह हादसा दुर्गा पूजा मनाकर लौटते समय हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा बिहार के पूर्णिया में हुआ। रेलवे पुलिस ने घटना की जाच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जोगबनी-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में कुछ युवक आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला लगा था। दशमी की रात वहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वे पूरी रात कार्यक्रम देखने के बाद लौट रहे थे लेकिन वे रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या युवकों ने तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन को न देखकर लाइन पार करने की कोशिश की या फिर सिग्नल पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।
गौरतलब है कि जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 3:25 बजे जोगबनी से रवाना होती है और सुबह 4:50 बजे पूर्णिया पहुंचती है। यह दुर्घटना उसी दिन हुई थी।