सोमवार की सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) एक बार फिर से सक्रिय हो गयी। इस बार ईडी की कार्रवाई जिले में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे नदिया में एक व्यापारी के घर पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। उक्त व्यापारी का नाम विप्लव सरकार बताया जाता है जिसका घर नदिया के चकदह के बनगांव रोड पर स्थित है।
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विप्लव सरकार के खिलाफ नकली पासपोर्ट बनाने के गिरोह से मिलीभगत करने का आरोप है। इसी मामले की जांच के लिए ईडी अधिकारियों ने सोमवार की सुबह उनके घर पर छापेमारी की है।
राज्यभर में SIR को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसी स्थिति में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने का आरोप नदिया के एक व्यक्ति के खिलाफ लगा था। ईडी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार भी किया था। मिली जानकारी के अनुसार उसी मामले की जांच करने के लिए ही चकदह बनगांव रोड पर विप्लव सरकार के घर सुबह में ईडी ने छापा मारा है।
बताया जाता है कि केंद्रीय बल से व्यवसायी के घर को चारों तरफ से घेर लिया गया है और ईडी के अधिकारी ने घर का गेट बंद कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। बताया जाता है कि व्यापारी के घर से विभिन्न दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं जिसके साथ ही पूछताछ भी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों से भी ईडी के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। विप्लव सरकार के पासपोर्ट सहित विभिन्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है।