सुखिया पोखरी में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हमला

कथित तौर पर सुखियापोखरी में राजू बिस्ता के काफिले में शामिल एक वाहन पर पीछे से पत्थर फेंके गए।

By सायनी जोयारदार, Posted by: श्वेता सिंह

Oct 18, 2025 21:57 IST

इस बार दार्जिलिंग से भाजपा सांसद के काफिले पर हमले का आरोप लगा है। शनिवार शाम को दार्जिलिंग के सुखियापोखरी प्रखंड के मसिधुरा में उपद्रवियों ने सांसद राजू बिस्ता के काफिले में शामिल वाहन पर कथित तौर पर हमला किया। यह घटना भूस्खलन प्रभावित एक सुदूर इलाके से लौटते समय हुई।

सुखियापोखरी में राजू बिस्ता के काफिले पर कथित तौर पर पीछे से पथराव किया गया। कार का शीशा टूट गया। सांसद तुरंत सुखियापोखरी थाने गए। उन्होंने वहां शिकायत दर्ज कराई।

राजू बिस्ता ने कहा कि मुझे इस हमले डरने वाला नहीं हूं। हालांकि मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहाड़ों की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम यहां शांति बनाए रखने के लिए काम करते रहेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती।

इससे पहले उत्तरी मालदा से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हमला हुआ था। खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष उत्तर बंगाल में आपदा प्रभावित लोगों से मिलने गए थे। नागराकाटा में उन पर हमला हुआ। खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शंकर भी घायल हुए। हालांकि अब वह ठीक हैं।

इस घटना को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। दो अलग-अलग मामलों में एनआईए और सीबीआई जांच की मांग की गई थी। वहीं आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। खगेन मुर्मू और शंकर घोष पर हुए हमले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बार राजू बिस्ता की कार पर हमले के आरोपों को लेकर पहाड़ में हलचल मची हुई है।

Prev Article
दार्जिलिंग से वापस लौटते समय सड़क हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 2 की मौत
Next Article
पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बार्ला ने अपने लिए चुनी नई जीवनसंगिनी, कौन हैं वह?

Articles you may like: