राज्य में जल्द ही मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने वाला है। इससे पहले, राज्य के कई जिलाधिकारियों, उपखंड अधिकारियों और कई आईएएस व पश्चिम बंगाल सिविल सेवा अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में कई विज्ञप्तियां जारी कीं। प्रशासनिक स्तर पर एक साथ इतने सारे पदों पर तबादलों को व्यावहारिक रूप से अभूतपूर्व माना जा रहा है।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट, एडीएम, डिप्टी मजिस्ट्रेट, एसडीओ, बीडीओ और विभिन्न नगर पालिकाओं के कार्यपालक अधिकारी, जिला अधिकारी के पदों में फेरबदल किया गया है। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने कुल 521 पदों में फेरबदल करने का निर्णय लिया है।
इनमें उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मालदल, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पूर्व मेदिनीपुर, कूचबिहार, झाड़ग्राम जिलों के जिलाधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR के माहौल में राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य प्रशासन के एक वर्ग के अनुसार कुछ दिनों में SIR शुरू होने के बाद प्रशासनिक पदों में फेरबदल के लिए मुख्य चुनाव आयोग से राय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए प्रशासनिक पदों में यह फेरबदल उससे पहले किया गया है।
नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह तबादला पूर्व निर्धारित है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों की वजह से यह दिशानिर्देश लागू नहीं किया जा सका। सोमवार और मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों को छठ पूजा की छुट्टियां मिली हैं। उससे पहले अन्य राज्य प्रशासनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।