सॉल्टलेक में आवासन की छत पर छिपा था बदमाश, कोलकाता पुलिस ने दौड़ाया तो पाइप के सहारे नीचे उतरकर भागा...फिर!

एक बदमाश पूर्वाचल आवासन के क्लस्टर 4 की छत पर जाकर छिप गया। इसके बाद मौका मिलते ही वहां से भागकर...

By

Oct 17, 2025 12:26 IST

गुजरात के चार असामाजिक तत्व कोलकाता पुलिस की रडार पर काफी पहले से थे। पिछले लंबे समय से पुलिस इनका पीछा कर रही थी लेकिन...! गुरुवार की रात को सॉल्टलेक में कुछ ऐसा हुआ जो किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि गुजरात के 4 कुख्यात बदमाश सॉल्टलेक के पूर्वाचल आवासन के आसपास कहीं छिपे हुए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस ने गुरुवार की रात को अभियान चलाया।

दो बदमाशों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन 2 बदमाश भाग निकलने में सफल हो गए। बताया जाता है कि एक बदमाश पूर्वाचल आवासन के क्लस्टर 4 की छत पर जाकर छिप गया। इसके बाद मौका मिलते ही वहां से भागकर एक अन्य आवासन में छिपने का प्रयास करने लगा। वहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की।

बाद में बंगाल अकादमी के पास वह पकड़ा गया और कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि गुजरात से कोलकाता में आकर छिपे 4 में से 3 बदमाश पकड़े जा चुके हैं और 1 अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ इस पावरपैक्ड एक्शन की वजह से सॉल्टलेक के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। उक्त आवासन के निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि एक कमरे में एक व्यक्ति घुस गया था। उसने खुद को पुलिस बताया था। इसके बाद ताला तोड़कर घर में घुसकर वह छत पर छिपा बैठा था। इसके बाद सादे कपड़ों में कुछ पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया।

वह आदमी एम बिल्डिंग की छत से एल बिल्डिंग की छत पर गया। इसके बाद एल बिल्डिंग से पाइप के सहारे नीचे उतरा। फूलबगान थाना की पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ा था। उक्त व्यक्ति का कहना है कि इस तरह की घटना से हम बहुत भयभीत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये चारों बदमाश राजस्थान के कुचमान इलाके में एक व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपी हैं। उनका नाम गणपत गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, जेबेर अहमद और महेश गुर्जर बताया जाता है।

Prev Article
'SIR' पर बवाल जारी, फायरिंग के बाद शुभेंदु ने दी राष्ट्रपति शासन की चेतावनी, तृणमूल का पलटवार
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: