मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगी

मुख्यमंत्री सात दिनों के बाद स्थिति का निरीक्षण करने उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी

By Elina Dutt, Posted by: Shweta Singh

Oct 12, 2025 01:12 IST

उत्तर बंगाल बाढ़ से तबाह हो गया है। एक हफ्ते बाद भी कई इलाकों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं और सोमवार की बजाय रविवार को फिर से उत्तर बंगाल जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता से सीधे बागडोगरा पहु्ंचेंगी। वहां से वह दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से हासीमारा वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी। वह अलीपुरद्वार जिले में बाढ़ की स्थिति पर हासीमारा के नीलपारा में एक समीक्षा बैठक करेंगी। उनके बाढ़ प्रभावित इलाकों का फिर से दौरा करने की भी संभावना है। वह उसी दिन दोपहर में सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगी। अगले दिन सोमवार को उनका मिरीक जाने का कार्यक्रम है।

उत्तर बंगाल में पिछले शनिवार को भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इससे 23 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अनौपचारिक सूत्रों के अनुसार, 32 शव बरामद हुए हैं। कई वन्यजीवों की भी मौत हुई है।

Prev Article
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीर में शहीद बंगाल के दोनों जवानों के परिजनों को दिया आश्वासन
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: