महिला के बैग से सोने के जेवर चुराने के आरोप में बांग्ला एक्ट्रेस गिरफ्तार, अपराध का है पुराना रिकॉर्ड

गत 15 अक्तूबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवायी थी कि खरीदारी के दौरान किसी ने उसका पर्स चुरा लिया है।

By अर्पिता हाजरा, Posted By : मौमिता भट्टाचार्य

Oct 31, 2025 14:03 IST

कोलकाता के पोस्ता इलाके में सोने के गहने और रुपए छीनने की घटना में पुलिस की जाल में बांग्ला सीरियल की एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक्ट्रेस का नाम रूपा दत्त है। कोलकाता पुलिस की जासूसी विभाग ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस के खिलाफ पहले भी चोरी का आरोप लगाया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 15 अक्तूबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवायी थी कि खरीदारी के दौरान किसी ने उसका पर्स चुरा लिया है। महिला का दावा था कि उसके पर्स में 20 ग्राम सोने से बना मंगलसूत्र, 21 ग्राम की एक सोने की चेन जिसमें वैष्णोदेवी का एक लॉकेट भी लगा था। इसके अलावा सोने के दो कड़े और नकद 4,000 रुपये थे। शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का नाम दीपा अग्रवाल बताया जाता है। यह घटना पोस्ता थाना इलाके की आदि बांसतला लेन की है।

महिला की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके बाद ही आरोपी की पहचान हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अभिनेत्री रूपा दत्त को गुरुवार रात बड़बाजार नंदराम मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस के गरचा रोड स्थित घर से चुराए हुए सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुराए गए गहनों का कुल वजन करीब 62.95 ग्राम था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 में बुक फेयर में भी चोरी करने के आरोप में अभिनेत्री रूपा दत्त गिरफ्तार हुई थी। 2020 में बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ 'अश्लील संदेश' भेजने का उन्होंने आरोप लगाया था। रूपा का दावा था कि उन्होंने बांग्ला सिनेमा में सहायक भूमिका में अभिनय किया है। इसके अलावा एक हिंदी धारावाहिक 'जय मां वैष्णोदेवी' में भी उन्होंने काम किया है।

Prev Article
भाजपा का पलटवार, पेड़ से गिरने पर कोई मरा तो...!
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: