🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

महाशिवरात्रि पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, निकली कलश यात्रा

महाशिवरात्रि पर देशभर के महादेव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं, जहां भजन गूंजते रहे। सुबह से चल रहे जलाभिषेक के दौरान मेले का भी आयोजन हुआ। सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई। बरानगर में निकली कलश यात्रा में विधायक सायंतिका बनर्जी भी शामिल हुईं।

By लखन भारती

Feb 15, 2026 14:11 IST

कोलकाताः महादेव मंदिरों पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धलुओं की लंबी लाइन लग गई। मंदिर के ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भगवान् शिव के भजन गूंजते रहे। रविवार को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले कि महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश में गंगाजल भरकर शिवलयों में शिव को जलाभिषेक किया।

जल चढ़ाने के लिए बेल पत्र, प्रसाद आदि लेकर सुबह चार बजे से ही शिवभक्त लाइन में लग गए। शिवलयों और प्राचीन शिव मंदिरों जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ी। कोलकाता के भूतनाथ मंदिर, भू-कैलाश मंदिर, काशीपुर स्थित 111 शिवलिंग वाले शिवालय के अलावा दक्षिणेश्वर, हुगली के तारकेश्वर, कोन्नगर के 12 शिव मंदिर, श्यामनगर के शिव मंदिर समेत विभिन्न छोटे-बड़े शिवालयों में शिव भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बरानगर के शिव शक्ति मंदिर की ओर से निकली कलश यात्रा में स्थानीय विधायक सायंतिका बनर्जी, पार्षद पुष्प राय व पार्षद नीलू गुप्ता भी शामिल हुईं।

Prev Article
युवा साथी: कोलकाता समेत बंगाल में पहले ही दिन 'युवा साथी' का फॉर्म भरने के लिए लंबी कतार
Next Article
राज्य के 7 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, फॉर्म 7 को लेकर नया आदेश

Articles you may like: