🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सभी ने चलना शुरू किया है, कोई पहले पहुंचेगा...कोई बाद में...! ED-CID समन मुद्दे पर दिलीप घोष का तंज

लोग पूरी तरह से रेडी होकर सही जगह पर इंतजार कर रहे हैं। कहीं पर लोगों को प्रैक्टिस करवाया जा रहा है। वरना निशाना इतना अच्छा कैसे होता!

By Moumita Bhattacharya

Jun 16, 2026 17:53 IST

राज्य में सत्ता परिवर्तित होने के बाद से ही एक के बाद एक तृणमूल नेताओं के घर पर ED और CID लगातार छापेमारी कर रही है। विभिन्न भ्रष्टाचार के कई मामलों में भवानी भवन में कई नेताओं को तलब किया जा चुका है। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इससे अछूते नहीं रहे हैं।

आज (16 जून) तीसरी बार वह भवानी भवन में हाजिर हुए हैं। इस मामले में अब राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है।

क्या भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है? यह सवाल पूछने पर दिलीप घोष कहते हैं कि अभी तो बस शुरुआत हुई है। चलना शुरू किया है। कोई पहले पहुंच जाएगा, कोई बाद में पहुंचेगा। रास्ता तो खुला हुआ ही है।

इसका मतलब है कि अगर भ्रष्टाचार में लिप्त है तो जेल जाना ही पड़ेगा। दिलीप घोष ने आगे कहा कि अब तक लोग डर से शिकायत नहीं करते थे। अब शिकायतें आने लगी है और भविष्य में और भी शिकायतें आएंगी। जैसी जानकारियां मिलेगी, पुलिस उसी के आधार पर काम करेगी।

Read Also | 'DJ बजाने' के भड़काऊ भाषण मामले में अभिषेक बनर्जी भवानी भवन में CID के सामने हुए पेश

सोमवार (15 जून) को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के सामने कुणाल घोष पर अंडे से हमला करने के मामले में दिलीप घोष ने व्यंग्यात्मक कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग पूरी तरह से रेडी होकर सही जगह पर इंतजार कर रहे हैं। मुझे तो लगता है कि कहीं पर लोगों को प्रैक्टिस करवाया जा रहा है। वरना निशाना इतना अच्छा कैसे होता! उन्होंने कहा कि कुणाल घोष पर अंडे से हमला किया जाएगा, यह उनको पहले से ही पता था।

21 जून को रेड रोड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आने वाले हैं। इस कार्यक्रम की वजह से 7 दिनों तक रेड रोड पर यातायात नियंत्रण किया जाएगा लेकिन इस साल रेड रोड पर नमाज नहीं पढ़ने दिया गया था।

इस बारे में दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाएंगे, वह रास्ता बंद किया जाएगा। जहां यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है वहीं कार्यक्रम आयोजित होगा। छुट्टी के दिन उस रास्ते पर लोग कम ही जाएंगे। इसलिए वहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो लोगों को और भी समस्याएं होंगी।

वहीं अदालत से कानूनी सुरक्षा होने के बावजूद पूर्व मंत्री अरुप विश्वास पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस बारे में दिलीप घोष ने कहा कि अदालत ने जब हस्तक्षेप किया है वहां आदेश का पालन तो करना ही होगा। पेश होने से काफी लोग टालते रहे हैं लेकिन आखिरकार क्या हुआ? दो सालों तक जेल की रोटी खायी है। इन्हें पूरी जिंदगी जेल की रोटी खानी पड़ेगी।

Articles you may like: