बारिश की विदाई के साथ ही बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव, बंगाल पर क्या असर होगा?

बंगाल में आगामी 5-7 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

By Rinika Rai Chaudhury, Posted by: Shweta Singh

Oct 14, 2025 13:21 IST

पश्चिम बंगाल से 13 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बारिश की विदाई हो गयी। इसी बीच यूरोपीय संघ की संस्था 'वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम' (WFS) ने दावा किया है कि 25 अक्टूबर तड़के तीन बजे के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में इंदिरा पॉइंट के पास बंगाल की खाड़ी में एक अति शक्तिशाली निम्न दबाव बनेगा। यह निम्न दबाव धीरे-धीरे अंडमान सागर के ऊपर से जलवाष्प एकत्रित करके भारत की मुख्य भूमि की ओर बढ़ेगा। 27 अक्टूबर सुबह यह निम्न दबाव तमिलनाडु तट के पास आएगा। इसके बाद तमिलनाडु होते हुए पश्चिम दिशा में पुडुचेरी तट के साथ अरब सागर की ओर जा सकता है। उसके बाद तमिलनाडु तट से बंगाल की खाड़ी के साथ ही आंध्र ओडिशा तट के आसपास भी टकरा सकता है।

अगर यह निम्न दबाव पुडुचेरी तट होते हुए अरब सागर की ओर जाता है तो यह बंगाल के लिए अच्छा होगा। वजह यह कि निम्न दबाव आसपास की सारी जलवाष्प को अपनी ओर खींच लेगा। इससे बंगाल का आसमान एकदम साफ हो जायेगा और बादल हट जायेंगे। हवा में जलवाष्प की मात्रा कम होगी। बंगाल में सर्दी दस्तक देगी।

उत्तर और दक्षिण बंगाल में मौसम कैसा रहेगा?

बंगाल में आगामी 5-7 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा दोनों मेदिनीपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही घंटे भर में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झाड़ग्राम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी जिलों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम होगा।

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

आगामी कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार को कोलकाता में तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में जब तक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास नहीं जाएगा तब तक सर्दी का एहसास नहीं होगा।

मंगलवार से कालीपूजा तक राज्य में कहीं भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। बारिश जाते ही हवा में जलवाष्प की मात्रा कम होने लगी है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा हो सकता है। दिन बढ़ने पर तापमान बढ़ेगा।

Prev Article
राज्यपाल सीवी आनंद बोस दुर्गापुर रवाना
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: