अर्जेंटिना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Leonel Messi) दिसंबर में आएंगे कोलकाता। वह 49वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले से ठीक पहले कोलकाता आने वाले हैं। इस बात की घोषणा संवाददाता सम्मेलन के दौरान पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के अध्यक्ष सुधांशु शेखर और गिल्ड के सचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी ने की। पर लियोनेल मेस्सी और अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला के बीच क्या कनेक्शन है?
सबसे पहले बता दें, अगले साल 49वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 22 जनवरी से शुरू होगा जो 3 फरवरी 2026 तक चलेगा। दरअसल, अगले साल के अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का फोकल थीम देश अर्जेंटिना होने वाला है। इसलिए लियोनेल मेस्सी पुस्तक मेले के शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता आ सकते हैं।
10 देश और 7 राज्यों के बनेंगे पवेलियन
बताया जाता है कि 49वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में 10 देशों का पवेलियन बनेगा। इनमें शामिल हैं-
- ब्रिटेन
- अमेरिका
- जर्मनी
- ऑस्ट्रेलिया
- फ्रांस
- स्पेन
- पेरु
- कोलंबिया
- जापान
- थाईलैंड
7 राज्यों के पवेलियन
- उत्तर प्रदेश
- कर्नाटक
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
- पंजाब
- हरियाणा
- मध्य प्रदेश
बताया जाता है कि पिछले साल 48वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में करीब 2.7 मिलियन लोग पहुंचे थे। पुस्तक मेले में लगभग ₹23 करोड़ की किताबें बिकी थी।