🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

यूपीः नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर; इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी।

By लखन भारती

May 10, 2026 13:33 IST

आगराः एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।

जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से घरेलू गैस संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।

10 लाख से अधिक आय पर सब्सिडी बंद

ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।

Articles you may like: