🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

काशी विश्वनाथ धाम के लिए नई सुविधा, अब श्रद्धालुओं पैदल चलने से मिलेगी राहत

अब सिर्फ 10 रुपये में बेनियाबाग से मंदिर तक सफर, वाराणसी में नई सुविधा की शुरुआत।

By रजनीश प्रसाद

Mar 28, 2026 13:09 IST

लखनऊ : वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगले महीने से यहां पर श्रद्धालुओ के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। अब भक्तों को बेनियाबाग पार्किंग से मंदिर तक पैदल नहीं जाना होगा। उनके लिए गोल्फ कार्ट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु मात्र 10 रुपये में बेनियाबाग पार्किंग से काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक पहुंच सकेंगे। यह सेवा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुरू की जा रही है। इससे यात्रा आसान और सस्ती दोनों होगी।

इस सेवा के पहले चरण में 20 गोल्फ कार्ट शुरू किए जाएंगे। इनमें से तीन कार्ट वाराणसी पहुंच चुके हैं। बाकी कार्ट अगले महीने के पहले सप्ताह तक आ जाएंगे। नगर निगम ने इसके संचालन के लिए एक निजी एजेंसी से समझौता किया है। आगे चलकर इनकी संख्या 50 से अधिक करने की योजना है।

इस सेवा को डिजिटल बनाने की भी तैयारी है। श्रद्धालु आपने मोबाइल से ‘काशी दर्शन’ ऐप के जरिए पहले से बुकिंग कर सकेंगे। इससे भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

अब तक श्रद्धालुओं को करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। कई बार रिक्शा चालक अधिक किराया वसूलते थे। खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों को परेशानी होती थी। नई सेवा से इस समस्या का समाधान होगा।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इससे दर्शन व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Articles you may like: